फोर्ती मार्ग में सफाई की
चम्पावत, जून 20 -- जगदीश राय, लोहाघाट। पालिका ने ग्राम सभा फोर्ती स्थित अद्वैत आश्रम मायावती को जोड़ने वाले मार्ग में सफाई की। ईओ सौरभ कुमार के निर्देश पर पर्यावरण मित्रों की टीम ने झाड़ियों का कटान किया। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सभी से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद पैदल मार्ग में सफाई बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। योगेश बगौली के साथ अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.