चम्पावत, अप्रैल 7 -- योगेश जोशी, लोहाघाट। आदर्श ग्राम पंचायत फोर्ती के जूनियर हाईस्कूल में जल्द लाइब्रेरी बनेगी। प्रधान रेनू बगौली ने जनता दरबार में डीएम मनीष कुमार से इस संबंध में वार्ता की थी। जिसके बाद डीएम ने जिला योजना में लाइब्रेरी खोलने के निर्देश दिए थे। प्रधान प्रतिनिधि योगेश बगौली ने बताया कि लाइब्रेरी बनाने का काम चल रहा है। बताया कि एक पखवाड़े में सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...