फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान में वसूले 1 लाख 37 हजार
झांसी, जून 23 -- झांसी। झाँसी मंडल के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 125 अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पकड़े गए। उनसे 1 लाख 37 हजार 025 रुपए जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान स्टेशन एवं ट्रेनों में व्यापक जांच की गई। इस विशेष जांच अभियान में टिकट जांच स्टाफ संजय कुमार सोनकर, अभिजीत शुक्ला, नीरज वर्मा एवं अभिषेक जगधारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से कहा गया कि सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे। यह भी पढ़ें- बिना टिकट पकड़े गए 701 यात्री, वसूले जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.