कुशीनगर, दिसम्बर 23 -- कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र के लगभग 12 क्रय केंद्र व 15 राइस मिलों पर फोर्टीफाइड राइस (पौष्टिक चावल) नहीं मिलने पर धान खरीद में बाधा बनने लगा है। इसके न मिलने की वजह से राइस मिल मालिक एग्रीमेंट करने के बाद भी धान की उठान नहीं कर रहे हैं, जिससे खरीदा गया धान क्रय केंद्रों पर डंप होता जा रहा है। खरीदे गए धान की उठान न होने के कारण कई खरीद केंद्रों पर भंडारण का संकट उत्पन्न हो गया है। हाटा तहसील क्षेत्र में धान खरीद के लिए 12 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जहां एक नवंबर से 28 फरवरी तक तीन लाख दस हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें अभी तक कुल 53 हजार कुंतल धान की खरीद हो पाया है। वहीं क्रय केंद्रों से 10 हजार कुंतल धान राइस मिलर्स को प्रेषित हो गया है। मिलरों द्वारा चावल तो तैयार किया गया है लेकिन सरकारी धान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.