गुरुग्राम, अगस्त 21 -- गुरुग्राम में फिटनेस और प्रिवेंटिव हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम ने 'फिट गुरुग्राम' अभियान की शुरुआत की है। इसे किसी एक दिन होने वाले फिटनेस कार्यक्रम के बजाय सालभर चलने वाले कम्युनिटी प्लेटफॉर्म के तौर पर विकसित किया गया है। अभियान की शुरुआत के मौके पर 'फिट गुरुग्राम' का लोगो और आधिकारिक जर्सी भी लॉन्च की गई। आयोजकों के मुताबिक, इसके तहत शहर में योग सत्र, फिटनेस चैलेंज, साइकिल रैली, कॉरपोरेट वेलनेस कार्यक्रम, मेंटल हेल्थ से जुड़े सत्र, स्वच्छता अभियान और प्रिवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। गुरुग्राम अपने आप में नौकरी पेशा लोगों का हब है। ऐसे में लंबे कामकाजी घंटे, कम शारीरिक गतिविधि और रोजाना ट्रैफिक के कारण बढ़ता तनाव लोगों की जीवनशैली को बहुत ज्यादा प्रभावित कर र...