चंदौली, जून 1 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में बीते 28 मई की सुबह समाजवादी पार्टी के महिला सभा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के घर मे घुसकर जानलेवा हमले के चार दिन बाद सोमवार को मोबाइल फोरेंसिक टीम जांच करने के लिए घर पहुंची। जहां घर मे मौजूद बड़ी बेटी नैंसी और जिला अस्पताल में इलाज करा रही गार्गी सिंह पटेल से फोन से बातचीत करके हमला वाले घटनास्थल का निरीक्षण किया।उसके बाद घर में घटना स्थल का जायजा लिए और नाम पता नोट करके वापस चले गए। उसके कुछ समय बाद शिवाला चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश और चंधासी चौकी प्रभारी सुरेश पांडेय गार्गी सिंह के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त, चल रहा गुंडाराज: श्यामलाल जहां घर में बच्चों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं होने के कारण वापस चले गए। वहीं गार्गी प...