लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फोरेंसिंक साइंस और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मिलकर युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए कौशल विकास मिशन के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम और फोरेंसिंक इंस्टीटयूट के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने मंगलवार को चर्चा की और यह निर्णय लिया। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि अगले साल दोनों संस्थान जल्दी ही रोजगार परक शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजन करेंगे। इसमें विदेशों की भी बड़ी कम्पनियों को बुलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...