गौरीगंज, अप्रैल 16 -- अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में पूरे पटई मोड़ के पास फोरलेन हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो जीप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर बोलेरो पिकअप जीप कस्बा मुसाफिरखाना से सवारियां लेकर जगदीशपुर जा रही थी। जैसे ही वाहन फोरलेन पर चढ़ा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलोरो सड़क किनारे खड्डे में पलट गई और ट्रक भी अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड में उतर गया। इस घटना में बोलेरो चालक राजा (50 वर्ष) निवासी लाल का पुरवा सुल्तानपुर, सियाराम (50 वर्ष) निवासी भद्दौर, सक...