बिजनौर, जनवरी 3 -- फोरलेन हाईवे 119 पर मुबारकपुर कुंडे के नजदीक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल हो गए। हरिद्वार निवासी कार चालक अब्दुल अंसारी शुक्रवार को कार से काशीपुर जा रहे थे। इसी दौरान ठाकुरद्वारा से भूतपुरी की ओर जा रहे बाइक सवार अभिषेक पुत्र मदन से उनकी कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत कार चालक अब्दुल अंसारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर भेज दिया। राहत की बात यह रही कि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.