बोकारो, अप्रैल 20 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बोकारो-ओरमांझी फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान प्रखंड के कोह पंचायत अंतर्गत मंझली सिरी में आदिवासियों का सरना स्थल जाने का रास्ता बेरिकेटिंग कर बंद कर दिए जाने के कारण मंझली सिरी के आदिवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। मंझली सिरी गांव के ग्रामीणों हरिचरण मांझी, मोहन मांझी, जीतन मांझी, पूरण मांझी, बीरबल मांझी, चरका मांझी, बिसु मांझी, शिव शंकर मांझी, शिव राम मांझी, लोबिन मांझी, विशेश्वर मांझी सहित अन्य ने बताया कि मंझली सिरी गांव के पास हमलोगों का सरना स्थल है, जहां पर प्रत्येक वर्ष बाहा बोंगा की पूजा की जाती है। एन एच 320 के तहत बनाये गए फोरलेन सड़क के कारण बेरीकेटिंग कर सरना स्थल जाने का मार्ग बंद कर दिया गया है, जिसके कारण इस वर्ष मंझली सिरी के आदिवासी बाहा बोंगा की पूजा अर्चना नही कर पाए, जिसके कारण...