दरभंगा, अप्रैल 11 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। दरभंगा जिले से गुजरने वाले एनएच व एनएचआई की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाकर समय से पूरा किया जाना आवश्यक है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पटना स्थित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय में विभाग से जुड़े अधिकारयों तथा अभियंताओं के साथ हाई लेवल बैठक में कही।बैठक में सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के बिहार के क्षेत्रीय अधिकारी विष्णु मूर्ति वाई योयोतकर ने कहा कि दरभंगा के तारालाही से समस्तीपुर के वासुदेवपुर तक 225 करोड़ से 24 किमी में टू लेन सड़क निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। वन विभाग के एनओसी के कारण रुके हुए दिल्ली मोड़-जयनगर एनएच 105 में 15 किमी में 285 करोड़ से फोरलेन का निर्माण भी शीघ्र शुरू होगा। सांसद डॉ. ठाकुर ने रामनगर आईटीआई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.