बक्सर, फरवरी 17 -- पेज चार पर सेकेंड लीड, फालोअप ------ लापरवाही ओवरस्पीड, बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग से बढ़े हादसे दुर्घटनाआं से उजड़ रहे परिवार, मां की कोख हो रही सूनी डुमरांव, संवाद सूत्र। जिले से गुजरने वाली फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार का खतरनाक खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 60 दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हुये हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो मृतकों में अधिकांश बाइक सवार हैं, जिनमें काफी संख्या युवाओं की है। लगातार हो रहे हादसों से कई घरों के चिराग बुझ गए हैं और कई मां की कोख सूनी हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार फोरलेन पर गति सीमा निर्धारित है, लेकिन उसकी निगरानी नहीं के बराबर है। न तो नियमित स्पीड चेकिंग हो रही है और न ही ओवरस्पीड पर प्रभावी कार्रवाई। परिण...