दुमका, अप्रैल 4 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-गोड्डा एनएच-133 के चौड़ीकरण के बाद जहां एक ओर इलाके में आवागमन सुगम और तेज हुआ है, वहीं दूसरी ओर गंगवारा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों के लिए यह विकास बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। फोरलेन सड़क बनने के बाद लोगों की दैनिक जिंदगी पर इसका नकारात्मक असर साफ देखा जा रहा है, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति चिंताजनक हो गई है।करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस फोरलेन सड़क का निर्माण तो पूरा कर लिया गया, लेकिन सुरक्षा के बुनियादी इंतजामों की अनदेखी कर दी गई। सबसे बड़ी समस्या यह है कि संवेदक द्वारा ऐसे स्थानों पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण नहीं कराया गया, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। गंगवारा और आसपास के गांव सड़क के पूर्वी हिस्से में बसे हैं, जबकि स्कूल, बैंक, पंचायत भवन, बाजार और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.