फोरलेन सड़क बना पशुओं का आशियाना, बढ़ी हादसे की आशंका
कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बरसात आते हीं फोरलेन सड़क पशुओं का अशियाना बना गया है। ग्रामीण क्षेत्र से कई पशु इन दिनों फोरलेन सड़क पर सुबह से जमे रहते हैं। फोरलेन सड़क के बीच बने डिवाईडर में बरसात आते हीं घास उग आती है। इन दिनों झुमरी तिलैया बाईपास से लेकर जेजे कॉलेज तक जगह-जगह मवेशी नजर आ रहे हैं। कुछ माह पूर्व भी इन पशुओं के कारण कई दुर्घटनाएं हुई थी, जिसमें एक आदमी की मौत तक हो गई थी। कुछ माह पूर्व इन पशुओं को सड़क से हटाने के लिए नगर पर्षद झुमरी तिलैया के द्वारा अस्थायी कदम उठाया गया था, लेकिन अफसरों की लापरवाही से फिर पुरानी कहानी बन गई है। गया है। इस मामले में पशुपालक भी गंभीर नहीं है। वे अपने पशुओं को बेवजह सड़कों पर छोड़ देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.