कटिहार, अप्रैल 3 -- कटिहार। कोढा प्रखण्ड अन्तर्गत रौतारा पंचायत के एनएच 31ए फोरलेन तथा रेलवे लाईन के पूरब दिशा में एक भी स्कूल नहीं होने के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। युवा नौजवान कमिटी हाजी टोला रौतारा के सदस्यों ने विद्यालय की मांग शिक्षा विभाग से की है। लोगों ने बताया कि रौतारा पंचायत कुल दस वार्डों का पंचायत है। जिसमें वार्ड एक से चार तक फोरलेन तथा रेलवे लाईन के पश्चिम दिशा में अवस्थित है। वार्ड के बच्चे मध्य विद्यालय रौतारा में पढ़ाई कर रहे हैं। वार्ड नम्बर पांच से दस फोरलेन तथा रेलवे लाईन से पूरब दिशा के बसा है। पूर्व दिशा में एक भी विद्यालय नहीं होने के कारण घर से विद्यालय की दूरी तथा वाहन से दुर्घटना की अशंका को लेकर बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को मध्य विद्यालय रौतारा पठन-पाठन के लिए भेजना नहीं चाहते हैं। जिस कारण फोर...