फोरलेन रूट में बारसोई को शामिल करने की विधायक ने की मांग
कटिहार, अगस्त 15 -- बारसोई निज प्रतिनिधि। बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने बारसोई के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दो अहम मांगें उठाई हैं। उन्होंने मोरग्राम- किशनगंज सिलीगुड़ी फोरलेन परियोजना के प्रस्तावित रूट में बारसोई को पुनः शामिल करने और बारसोई रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मांगपत्र सौंप इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। विधायक ने कहा कि प्रारंभिक फोरलेन प्रस्ताव में बारसोई शामिल था। लेकिन बाद में रूट बदल दिए जाने से क्षेत्र में असंतोष है। इससे विकास, रोजगार और व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने रूट परिवर्तन की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि बारसोई रेलवे स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.