संभल, जुलाई 13 -- चंदौसी-रामपुर फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों ने आगामी चरण के आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक किसानों को न्यायसंगत मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि फोरलेन परियोजना के तहत गांव असालदपुर जारई सहित आसपास के किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है लेकिन उन्हें शासन की ओर से उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मुआवजे की मांग को लेकर छठे दिन भी धरना जारी उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में आबादी के रूप में दर्ज की जा चुकी भूमि का भी मुआवजा आबादी की श्रेणी के अनु...