फोरलेन बनने से पहले बलियापुर रोड की होगी मरम्मत
धनबाद, जून 21 -- भुईंफोड़-बलियापुर टू लेन सड़क की स्थाई मरम्मत की जाएगी। इसके बाद इस सड़क को फोर लेन किया जाएगा। करीब 13 किलोमीटर लंबी यह सड़क फिलवक्त पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इससे रोजाना हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। भुईंफोड़-बलियापुर सड़क जीटी रोड को झरिया क्षेत्र से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण वैकल्पिक सड़क है। इस मार्ग से कोयला, बालू और अन्य औद्योगिक सामग्री ढोने वाले भारी वाहनों के अलावा छोटे और निजी वाहनों का भी लगातार आवागमन होता है। भारी वाहनों के दबाव और लंबे समय से समुचित रखरखाव नहीं होने के कारण इस सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है。 यह भी पढ़ें- अधीक्षण अभियंता ने मशीन से कटिंग कर ढाले गये सड़क की ली मापीमरम्मत की प्रक्रिया लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.