फोरलेन पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर दर्दनाक मौत
कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन के रजवटिया चौराहे पर शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना का विवरण बिहार से रिश्तेदारी में आए बुजुर्ग साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।बुजुर्ग की पहचान पड़ोसी प्रांत बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रेडहा भीतहा निवासी 65 वर्षीय दहारी बैठा पुत्र बुन्नी पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव में अपने बहनोई हरहंगे प्रसाद के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शुक्रवार की सुबह वह साइकिल से अपने घर लौटने के लिए निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.