फोरलेन पर हाइवा की चपेट में आने से खलासी की मौत
मुंगेर, जून 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के बंगाली टोला के समीप फोरलेन पर सोमवार को सड़क हादसे में हाइवा के खलासी की उसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा निवासी जयेन्द्र यादव के 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोनू पिछले कुछ समय से उक्त हाइवा में खलासी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, बंगाली टोला के सामने फोरलेन पर हाइवा पीछे करने के क्रम में खलासी सोनू अचानक चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी जान चली गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम परिचालन शुरू करवाया और शव एवं वाहन को अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.