फोरलेन पर वाहन के धक्के से युवक की मौत
बेगुसराय, मई 9 -- बीहट, निज संवाददाता। जीरोमाइल ओपी क्षेत्र में पपरौर के निकट फोरलेन नेशनल हाईवे-31 पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पपरौर के एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि पपरौर निवासी मो. नसीमउद्दीन का 32 वर्षीय पुत्र मो. इरशाद कट के निकट सड़क पार कर रहा था। तभी जीरोमाइल से बेगूसराय की ओर जा रहे एक चार पहिए वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले गये जहां सदर अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के हवाले से जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष ने बताया कि तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ही मो. इरशाद की मौत वाहन की चपेट में आने से हुई है। पूर्व मुखिया अरविंद कुमार राय ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.