मुंगेर, मई 4 -- असरगंज, निसं.। रविवार देर रात भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु का एक पिलर गंगा नदी में गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। भागलपुर से नवगछिया का संपर्क टूटने के बाद निर्माणाधीन मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बड़ी संख्या में भारी वाहन मुंगेर पुल होकर खगड़िया एवं नवगछिया की ओर जा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर सुल्तानगंज-देवघर राज्य मार्ग पर पड़ा है। कठपुलवा क्रॉसिंग के पास अहले सुबह से ही भीषण जाम लग गया। जाम के कारण असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर, शंभूगंज सहित अन्य जगहों से सुल्तानगंज ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु के टूटने से श्रीकृष्ण सेतु का ट्रैफिक 6 गुना बढ़ा, यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त, कटिहार-भागलपुर कनेक्टिविटी पर बड़ा झटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.