सासाराम, सितम्बर 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र में फोरलेन पर मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से झपटा गया मोबाइल समेत पांच मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त यामाहा आर-15 बाइक बरामद की है। तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त आसूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...