गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला फोरलेन पर रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोग रविवार सुबह फोरलेन पर एक शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस तत्काल दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क दुर्घटना के कारण ही महिला की मौत हुई है। वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.