फोरलेन पर मालवाहक ऑटो पलटा, चालक घायल
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- बोचहां। मझौली के पास फोरलेन पर रविवार शाम ऑटो पलट गया। इसमें चालक सरैया निवासी इंद्रजीत कुमार घायल हो गया। उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसका जबड़ा टूट गया है। व्यवसायी राहुल कुमार ने बताया कि चालक इंद्रजीत कुमार गोला रोड स्थित किराना होलसेल दुकान से माल लेकर दरभंगा गया था। वहां से कलेक्शन के 7 लाख रुपये लेकर मुजफ्फरपुर लौट रहा था। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि 6 लाख 54 हजार रुपये बरामद हुए हैं। शेष राशि की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.