फोरलेन पर मनमानी से वाहन चला रहे चालक
गाजीपुर, अगस्त 13 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान बाजारों और प्रमुख स्थानों को ध्यान में रखते हुए वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित स्थानों पर कट बनाए गए हैं, लेकिन कई चालक कम दूरी तय करने के चक्कर में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बुधवार को जंगीपुर स्थित शेखपुर टोल प्लाजा से पहले एक वाहन चालक ने डिवाइडर के बीच से वाहन को दूसरी ओर उतार दिया। चालक की इस मनमानी से वाहन में बैठे यात्रियों के साथ दूसरे राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ रही है। निर्धारित कट से कुछ दूरी बचाने के लिए डिवाइडर पार करना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इन दिनों सावन माह चल रहा है। रविवार को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.