फोरलेन पर बस-ट्रक की भिड़ंत, बिहार की महिला यात्री व चालक घायल
कुशीनगर, मई 13 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम, जिले पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर बुधवार की भोर में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर लग्जरी बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में बस चालक समेत दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर चढ़कर अटक गया। हालांकि बस में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।
हादसे का समय बुधवार सुबह करीब चार बजे बिहार के अररिया से दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस जैसे ही पटहेरिया चौराहे पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक बाल किशुन शाह (40) पुत्र निरंजन शाह निवासी बैजनाथ थाना जोगबनी, जिला अररिया (बिहार) तथा बस में सवार बेगम (36) पत्नी मंजर निवासी कटरवानी थाना क्षेत्र, अररिया घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.