फोरलेन पर पिकअप ने दो बाइकों में मारी टक्कर, तीन गंभीर
कुशीनगर, जून 7 -- मल्लूडीह, हिन्दुस्तान संवाद।फोरलेन पर बरवा मोड़ के समीप शनिवार को एक पिकअप ने पीछे से दो बाइकों में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से कसया सीएचसी पर भिजवाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रविंद्रनगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।45 वर्षीय वशिष्ठ प्रसाद निवासी बेलही थाना तरकुलवा जिला देवरिया और 35 वर्षीय अनिल यादव निवासी रजवावर डेलीहवा थाना कसया बाइक से फाजिलनगर की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार 28 वर्षीय मुन्ना दुबे निवासी बरवा चौराहे पर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से तीन युवक घायल, एक रिम्स रेफर इसी दौरान बरवा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों बाइकों में टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.