लखीमपुरखीरी, जून 1 -- लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन हाईवे पर ग्राम सुन्सी मोड़ के पास एक कार में अचानक आग लग गई। कार में बैठे दो लोग जैसे-तैसे कर कार का गेट खोल भागे और अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। राजकुमार पुत्र सुकई निवासी ग्राम सरपतहा थाना ईसानगर ने बताया कि शुक्रवार को कार खरीदने के बाद सोमवार सुबह वह खैराबाद आरटीओ ऑफिस सीन कराने गए थे। वापस लौटते समय दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही ओयल क्षेत्र के सुंसी मोड़ पर पहुंचे तो अचानक गाड़ी की रेस छूट गई। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर दौड़ रही कार में लगी आग, जलकर हुई खाक उन्होंने कार किनारे रोक दी। जैसे ही कार रोकी, वह बहुत तेजी से जलने लगी। कार में आग लगी देख वह और कार में मौजूद सुधाकर दोनों ही कार से उतर कर दूर भागे। कार जलने की सूचना पर...