अररिया, मई 10 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज फोरलेन पर थाना चौक के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। घटना के बाद लोगों ने सभी घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया, जहां ईलाज के बाद चिकित्सक के द्वारा एक को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में नाथपुर वार्ड संख्या पांच निवासी डब्लू कुमार पिता संजय यादव, बबीता देवी पति संजय यादव एवं बबली कुमारी पिता संजय यादव बताया जाता है। जानकारी अनुसार घायल तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर फारबिसगंज से नरपतगंज की ओर जा रहे थे, जैसे ही थाना परिसर के समीप पहुंचा की एनएच पर खड़ी एक बाइक में टक्कर मार दी। घटना में जहां दोनों बाईक क्षतिग्रस्त हो गए वहीं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों को ईलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.