मऊ, जनवरी 3 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के पांच स्थानों का उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम और सीओ ने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, मोड़ की बनावट तथा दुर्घटनाओं के संभावित कारणों पर गहन विचार विमर्श किया और इसकी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी द्वारा मांगी गई आख्या प्रेषित की। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन बाईपास मानिकपुर हडहुआं, थानीदास, चीनी मिल, लाखीपुर और हाजीपुर कट के आस-पास हो रही दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हित करते हुए सुरक्षा उपायों को लेकर उपजिलाधिकारी ने एक विस्तृत आख्या तैयार कर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को भेजी है। उन्होंने सड़क किनारे आवश्यक संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.