कुशीनगर, फरवरी 2 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित महुअवा गाव के सामने भारत पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की सुबह चार बजे के करीब एक सीमेंट लदी ट्रेलर डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई।चालक व खलासी बाल बाल बचे।सूचना पर पहुची पुलिस व एन एच आई कि टीम मौके पर पहुच कर सडक पर पलटे ट्रक को हटा कर यातायात बहाल कराने में जुटी है। थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित महुअवा गाव के सामने कानपुर से सीमेंट लेकर मोतिहारी जा रही एक ट्रेलर डिवाडर से टकरा कर बीच सड़क में पलट गयी घटना में चालक व खलासी बाल बाल बचे।इस घटना के बाद एक लेंन पर लम्बा जाम लग गया। मौके पर पहुची पटहेरवा पुलिस ने एन एच आई कि टीम के साथ सड़क से सुबह तक गाडी को सड़क से हटवाया। पटहेरवा एस ओ धोरेन्द्र राय ने बताया कि सड़क से गाड़ी हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.