मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। थाना क्षेत्र के चंद्रहटी दुर्गास्थान के सामने फोरलेन पर शनिवार दोपहर अचानक बाइक सहित सवार गिर गया। उसे बचाने में दो हाइवा और कैश वैन की आपस में टक्कर हो गई। इसमें कैश वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक की पहचान नहीं हुई है। इस दौरान फोरलेन पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर गिरे बाइक सवार को बचाने के लिए हाइवा के चालक ने ब्रेक लगाया। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर गिरे बाइक सवार को बचाने में तीन गाड़ियां आपस में टकराई इस बीच पीछे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.