आरा, मई 7 -- बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर की घटना शादी के लिए लड़का देखने के बाद लौट रहे थे एक ही गांव के तीन लोग इलाज के दौरान सदर अस्पताल में कारीगर ने तोड़ा दम, दो अन्य घायलों का चल रहा इलाज आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में बक्सर-पटना फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर एक बाइक सड़क पार कर रही गाय से टकरा गयी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए। मृत युवक बबुरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव निवासी अशोक सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शर्मा था। वह पेशे से लकड़ी का कारीगर था। घायलों में धुसरिया गांव के निवासी 75 वर्षीय हित नारायण सिंह और 40 वर्षीय गुला शर्मा शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख...