फोरलेन पर खड़े ट्रक में मिली चालक की लाश
कुशीनगर, अगस्त 12 -- मल्लूडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कसया थाने के नगरपालिका क्षेत्र कुशीनगर के सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) में सोमवार को फोरलेन के किनारे खड़े एक ट्रक में चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कसया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की कार्रवाई सोमवार को करीब तीन बजे ट्रक मालिक ने कसया पुलिस को फोन कर सूचना दिया कि उनका ट्रक काफी देर से एक ही स्थान पर खड़ा है और चालक फोन नहीं उठा रहा है। जीपीएस के माध्यम से ट्रक का लोकेशन लगातार एक ही जगह पर मिलने के बाद मालिक को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक के अंदर चालक मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रमोद निवासी हाथरस के रूप में हुई है। ट्रक राजस्थान से माल लेकर गुवाहाटी जा रहा था। बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.