फोरलेन पर कार डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल
गाजीपुर, जुलाई 11 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन पर शुक्रवार देर रात कटैला गांव के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार तड़के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। घायलों की पहचान अभिनव तिवारी पुत्र शिरोमणि तिवारी तथा राहुल वर्मा निवासी भुजौली, देवरिया के रूप में हुई है। दोनों वाराणसी जा रहे थे, तभी कटैला के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.