बस्ती, फरवरी 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परसा जाफर चौराहे पर एक मैजिक (पिकअप) गाड़ी में शार्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। चालक सुरक्षित बाहर निकल आया और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू किया। लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। फायर बिग्रेड के अनुसार आग से करीब साढ़े चार लाख रुपये की क्षति हुई है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के परसा जाफर निवासी हरीश लाल श्रीवास्तव की मैजिक लेकर चालक शुक्रवार की सुबह बस्ती की तरफ आ रहा था। तभी मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परसा जाफर के पास पहुंचा था कि तभी पिकअप के अगले हिस्से में इलेक्ट्रिक शार्ट-सर्किट होने से धुंआ निकलने लगा। चालक गाड़ी के बाहर आ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.