कुशीनगर, जुलाई 4 -- पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- सकरी से फुलपरास तक 90 फीसदी क्रॉस बैरियर क्षतिग्रस्त,मौत को दे रहा दावत कुशीनगर जिले से गुजरने वाले फोरलेन (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर जगह-जगह बने अवैध कट और क्षतिग्रस्त डिवाइडर सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। पर्याप्त सर्विस लेन और निर्धारित दूरी पर यू-टर्न की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने कई स्थानों पर डिवाइडर तोड़कर अवैध रास्ते बना लिए हैं। इन कटों से रोजाना दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद संबंधित एजेंसियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग से लगायत, एनएच, यातायात व एआरटीओ प्रशासन मिलकर काम करता है, लेकिन जिले में लगातार हादसे होने के कारण लोग बेसमय मौत क...