फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
कटिहार, अप्रैल 9 -- कटिहार, एक संवाददाता रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक के समीप फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जहां एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर रौतारा थानाध्यक्ष लालसर बिंद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक की पहचान की गई। मृतक की पहचान राजवाड़ा निवासी धुकु ऋषि (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.