बस्ती, जनवरी 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में बीते कुछ दिनों से खिल रही अच्छी धूप के बीच शुक्रवार को सुबह के वक्त अचानक घना कोहरा छा गया। भोर में आसमान साफ रहा, जबकि सुबह सात बजे के बाद अचानक कोहरे की चादर सड़कों पर पसर गई। बस्ती-अयोध्या फोरलेन से लेकर रामजानकी मार्ग पर कोहरे के चलते दृश्यता काफी घट गई। लिहाजा वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। सुबह दस बजते-बजते आसमान पूरी तरह साफ हो गया और गुनगुनी धूप खिल गई। सुबह के वक्त न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा तो दिन के वक्त अधिकतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार की सुबह सर्द हवाओं के चलते गलन भी बरकरार रही। खिचड़ी की छुट्टी के बाद कक्षा एक से आठ तक के स्कूल भी शुक्रवार से खुल गए। 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहा, जबकि 15 को मकर संक्रान्ति के चलते स्कूल बंद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.