मुंगेर, मार्च 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन निर्माण के तहत दोनो ओर घेराबंदी किये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है। घेराबंदी के कारण किसानों को अपने खेत पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद किसानों की परेशानी और भी बढ़ सकती है। एनएचएआई की ओर से किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन निर्माण के तहत कंतपुर तथा गढ़ी टीकापुर में लिंक पथ तथा पुलिया नहीं बनाए जाने से हजारों किसानों के बीच फसल के लिये अपनी जमीन पर पहुंचने की चिंता सता रही है। फोरलेन निर्माण के तहत नया रामनगर से लेकर 10 किलोमीटर तक कोई लिंक पथ नहीं रहने के कारण जगह-जगह किसान सिर्फ अपने खेतों तक कैसे पहुंचेंगे इसको लेकर परेशान हैं। जमालपुर प्रखंड की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.