शाहजहांपुर, मार्च 24 -- कांट। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाइवे पर बीते शुक्रवार को बलीपुर गांव के पास फोरलेन निर्माण कम्पनी के तारकोल टैंकर ने कम्पनी की जेसीबी में टक्कर मार दी थी। भिड़ंत में बेकाबू हुई जेसीबी का वकेट फर्रुखाबाद सवारियां लेकर जा रही अनुबंधित बस में घुस गया था। जिससे बस के चालक रमन शर्मा समेत 9 सवारियां घायल हो गयी थी। इलाज के दौरान चालक रमन शर्मा ने दम तोड़ दिया था। इस पर बस की परिचालक सपना यादव की ओर से सोमवार को टैंकर व उसके अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...