फोरलेन ट्रैक से हरदोई बाहर, उम्मीदों को लगा झटका
हरदोई, अप्रैल 22 -- हरदोई। जनपद के रेल यात्रियों की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा जब बरेली से लखनऊ के बीच प्रस्तावित फोरलेन रेलवे ट्रैक के रूट को हरदोई की बजाय सीतापुर की ओर मोड़ दिया गया। लंबे समय से हरदोई के लोग इस बात की प्रतीक्षा कर रहे थे कि रेलवे ट्रैक के विस्तार के बाद न केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी, बल्कि यहां प्रमुख ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित किया जाएगा। लेकिन हालिया निर्णय ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पहले यह माना जा रहा था कि लखनऊ-शाहजहांपुर रेलखंड पर बढ़ते दबाव को देखते हुए हरदोई होकर फोरलेन ट्रैक का निर्माण प्राथमिकता में रखा जाएगा। इस रूट पर पहले से ही यात्री और मालगाड़ियों का भारी दबाव है। रोजा पावर प्लांट तक कोयला पहुंचाने के लिए प्रतिदिन कई मालगाड़ियां इसी मार्ग से गुजरती हैं। इससे ट्रैक की क्षमता पर अतिरिक्त भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.