मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना-बेतिया निर्माणाधीन 139 डब्ल्यू फोरलेन के लिए अधिग्रहीत जमीन से सोमवार को अतिक्रमण खाली कराया गया। एनएचएआई के अनुरोध पर एसडीएम पश्चिमी डॉ. आकांक्षा आनंद के नेतृत्व में सरैया आरओ अभिषेक पारसनाथ सिंह, थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। अधिकारियों ने बताया कि आनंदपुर, वीरपुर एवं पीपरा गांव में अधिग्रहीत भूमि पर कुछ ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य रोका गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें जमीन एवं पेड़ का समुचित मुआवजा नहीं मिला है। कुछ लोगों ने फसल कटने तक काम रोकने की मांग की। कई परिवारों ने घर में बेटी की शादी होने का हवाला देकर समय देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.