गाजीपुर, अप्रैल 8 -- मरदह। बिरनो थाना के भड़सर शिव मंदिर के पास सोमवार की देर रात में मऊ की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर मध्य के डिवाइडर से टकरा गयी। इससे कार में सवार गाजीपुर कोतवाली के तीन सिपाही घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली के सिपाही रमन, पवन गुप्ता और मृदुल कार से किसी कार्य से मऊ की ओर जा रहे थे। भड़सर चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला ने बताया कि गाड़ी चलाते समय अचानक चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। तीनों सिपाहियों को एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। घायल सिपाही रमन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। रमन को एयरबैग नहीं खुलने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.