बलिया, मार्च 28 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बलिया-बांसडीह फोरलेन मुख्य सड़क पर शहर के कृषि मंडी के सामने नाला का पानी सड़क पर बहने से आवागमन की परेशानी बढ़ गई है। बरसात और नाला का गंदा पानी सड़क पर बहने से गड्ढे बन गए हैं। लोग गंदे पानी से होकर आवागमन करने को विवश हैं। गुरुवार को फोर लेन का एक हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब गया था।बीते एक सप्ताह से मुख्य सड़क के डिवाइडर तक एक तरफ गंदा पानी बह रहा है। इसी के बीच से होकर प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही भी हो रही है। फिर भी समस्या के प्रति कोई गंभीर नहीं है। आसपास के लोगों के अनुसार परिखरा स्थित कुशवाहा कालोनी के सामने नाला का पानी एक सप्ताह से मुख्य सड़क पर लम्बी दूरी तक बह रहा है। अगल-बगल की कई कॉलोनी के लोगों के साथ ही सड़क से आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। वर्ष 2016 से ही करोड़ों की लागत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.