बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बीहट, निज संवाददाता। जीरोमाइल ओपी क्षेत्र के पपरौर के निकट गुरुवार की शाम फोरलेन एनएच-31 पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरादेवस वार्ड 14 निवासी 65 वर्षीय अर्जुन ठाकुर के रूप में हुई है। मृतक गैरेज मिस्त्री था। पपरौर के एक गैरेज में काम करने के बाद साइकिल से घर लौटते समय धर्मकांटा कट के पास फोरलेन एनएच-31 पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर मुआवजे की मांग करने लगे। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने राहगीरों के लिए सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने के लिए कारगर पहल करने की मांग की है। जीरोमाइल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करने का आश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.