बेगुसराय, मार्च 8 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। इन दिनों सिक्सलेन सड़क पुल से लेकर बरौनी जीरोमाइल तक फोरलेन एनएच-31 सड़क पर फ्लाई ऐश (छाई) उड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। चकिया निवासी अवधेश राय, कसहा निवासी अजित कुमार ने बताया कि सड़क पर ओवरलोडेड हार्इवा ट्रकों के बेरोकटोक आवागमन होने से फोरलेन एनएच-31 पर छाई गिर रही छाई से लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर खासकर बाइक व साइकिल चालक फिसलने से सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं तो दूसरी ओर तेज रफ्तार से वाहन चलने के दौरान उड़ रही छाई से लोग टीबी व दमा समेत विभिन्न बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि औंटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल चालू होने के बाद से फ्लाई ऐश लदे क्षमता से दोगुना ओवरलोडेड हाईवा ट्रकों के परिचालन के दौरान इससे गिरने वाली छाई लोगों के लिए जानलेवा साबित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.