बेगुसराय, मार्च 9 -- बीहट,निज संवाददाता। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते नेशनल हाइवे पर वाहनों की तेज रफ्तार आये दिन कहर बरपा रही है। सड़क दुर्घटना में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बीहट चांदनी चौक से लेकर जीरोमाइल तक सर्विसलेन नहीं बनने से फोरलेन नेशनल हाईवे का क्षेत्र डेंजर जोन बन गया है। रविवार की देर शाम एफसीआई थाना क्षेत्र के शहीद संजीव द्वार के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीहट जागीर टोला निवासी 75 वर्षीय युगल किशोर सिंह की मौत हो गई। बताया गया है कि युगल किशोर सिंह सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि, परिजन तुरंत उन्हें उठाकर बेगूसराय ग्लोकल हॉस्पिटल ले गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना ही सूचना मिलते ही एफसीआई थाना की पुलिस ने बेगूसराय पहुंचक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.