बेगुसराय, जनवरी 3 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में फोरलेन एनएच-31 पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बलिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 जानीपुर नवटोलिया निवासी भगवान पंडित के 40 वर्षीय पुत्र कैलाश पंडित के रूप हुई है। वह शनिवार की सुबह अपने किसी निजी कार्य से बाइक लेकर घर से बलिया बाजार गए थे। लौटने के क्रम में फोरलेन एनएच-31 पर डीसी सिंह पेट्रोल पंप से 50 मीटर पूरब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से कुचलकर उनकी मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना को अंजाम देकर वाहन समेत चालक फरार होने में सफल हो गया। इस हादसे में मृतक कैलाश पंडित की पत्नी के अलावा तीन बच्चों में दो लड़का और एक लड़की समेत परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल...